हॉस्टल से दीवार फांदकर निकले 2 नाबालिग छात्र गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जेेएनवीसी थाना क्षेत्र के विराट नगर स्थित एक यूथ हॉस्टल से दो नाबालिग छात्रों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद परिजनों और हॉस्टल प्रबंधन में चिंता का माहौल है। हॉस्टल संचालक बजरंग लाल की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार देर रात 12 वर्षीय लक्ष्मण सिद्ध और क्रियांशु नामक छात्र हॉस्टल की दीवार फांदकर बाहर चले गए, उसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चला। हॉस्टल प्रबंधन और परिजनों ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा। मामले की सूचना पर जेेएनवीसी थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। दोनों छात्रों की तलाश के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को दोनों बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत जेेएनवीसी थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!