नोखा के हिंयादेसर में लाखों की चोरी: घर का ताला तोड़ ले गए 10 तोला सोना और 50 तोला चांदी

AYUSH ANTIMA
By -
0

नोखा/बीकानेर (मुकेश रामावत): क्षेत्र के हिंयादेसर गांव में सोमवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को लगी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हिंयादेसर निवासी मूलाराम जाट के घर देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। चोर घर से करीब 10 तोला सोने और 50 तोला चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। अनुमान है कि चोरी गया सामान लाखों रुपये का है। परिजनों के सुबह उठने पर सामान बिखरा मिला और ताले टूटे हुए देखकर वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ चोरों की तलाश में जुटी है। गांव के सरपंच मोदाराम धतरवाल ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर सामान बरामद करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!