श्रीडूंगरगढ/बीकानेर: जिला कलेक्टर निशांत जैन मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध पूनरासर धाम में माथा टेका और जिले की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूनरासर धाम में पहुंचने पर पुजारी परिवार के छतर सिंह बोथरा, सुरेंद्र बोथरा, प्रदीप बोथरा, मोतीलाल बोथरा और पवन बोथरा ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया। मंदिर में हनुमान बाबा की विशेष पूजा और ज्योत करवाई गई। कलेक्टर को शॉल ओढ़ाकर, बाबा की तस्वीर, रामायण की प्रति और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। पूजा के बाद जिला कलेक्टर पूनरासर पीएचसी पहुंचे। वहां मेडिकल स्टाफ के मौजूद नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को लेकर फीड बैक लिया। उन्होंने मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं समय पर और बेहतर तरीके से संचालित की जाएं। इस निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा और तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी साथ रहे। बताया जा रहा है कि जिला कलेक्टर का श्रीडूंगरगढ़ में रुकने का कार्यक्रम था, लेकिन जयपुर से वीसी होने के कारण वे पूनरासर से ही वापस बीकानेर लौट गए।
जिला कलेक्टर निशांत जैन ने पूनरासर धाम में की पूजा, पीएचसी में स्टाफ नदारद मिलने पर जताई नाराजगी
By -
July 21, 2026
0
Tags: