बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। एसपी ने एक आदेश जारी कर 22 पुलिस निरीक्षकों के पदस्थापन में बदलाव किए हैं।
*प्रमुख थानों को मिले नए थानाधिकारी*
आदेश के अनुसार जेएनवी थाने की कमान अब देवेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। वहीं विक्रम तिवाड़ी को कोटगेट थाना, विश्वजीत सिंह को मुक्ता प्रसाद थाना और सुरजीत सिंह को नयाशहर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। कविता पूनियां को नापासर, ईमीचंद को सेरूणा और गोविन्द सिंह को नोखा थाना भेजा गया है। ईश्वर प्रसाद पांचू और राकेश स्वामी को जसरासर थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
*अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापन*
अशोक विश्नोई खाजूवाला, चन्द्रजीत सिंह बज्जू, सुरेन्द्र बारूपाल दंतौर और हंसराज लूणा को हदां थाना लगाया गया है। जगदीश सिंह को रणजीतपुरा और विजेन्द्र सिला को साइबर थाना की कमान मिली है। यातायात व्यवस्था के लिए कानाराम को यातायात और सुषमा कुमारी को चल यातायात में तैनात किया गया है। रेणू बाला को महिला थाना और विशू वर्मा को महिला पेट्रोलिंग यूनिट में लगाया गया है। इसके अलावा सुरेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन और संध्या को पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र में पदस्थापित किया गया है। पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।