धूमधाम से मनाया 21वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): राजमार्ग स्थित द राजस्थान स्कूल में बुधवार को विद्यालय का 21वां स्थापना दिवस बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या शालिनी चौधरी व बर्सर विकास चौधरी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

*21 वर्षों का स्वर्णिम सफर* 

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या शालिनी चौधरी ने अत्यंत गर्व और हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज से ठीक 21 वर्ष पूर्व विद्यालय के संस्थापक बोहरा स्व.रामजीलाल यादव की प्रेरणा से इस संस्थान की नींव रखी गई थी। उन्होंने कहा कि स्थापना के समय से ही हमारा विद्यालय विविध अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उत्कृष्ठ शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस स्वर्णिम सफर में हमारे विद्यालय ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। चौधरी ने विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की सलाह दी और कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्यों को हांसिल करने के लिए प्रेरित किया। बर्सर विकास चौधरी ने अपने संबोधन में स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र प्रशासनिक सेवाओं, देश के ख्यातनाम संस्थानों, डॉक्टर, इंजीनियर और सीए के रूप में चयनित होकर क्षेत्र व समाज को गौरवान्वित कर रहे हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेल जगत में भी विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने निरंतर सहयोग के लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान सत्र 2025-26 की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने वाले होनहार छात्रों का भी सम्मान किया गया। स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रधानाचार्या शालिनी चौधरी ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया। संचालन शिक्षक सतीश व सुरभि भाटी के निर्देशन में छात्र संचित यादव व छात्रा लहर यादव द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!