जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जिला स्तरीय कमेटी की मौजूदगी में नष्ट किया गया 01 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस मुख्यालय एवं जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशानुसार बुधवार को जिला स्तरीय कमेटी की देखरेख में भारी मात्रा में जप्तशुदा माल का निस्तारण किया गया। 

*अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री के किलन में जलाया माल*

जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह की अध्यक्षता में गठित विशेष कमेटी द्वारा यह विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 09 अलग-अलग प्रकरणों में जप्त किए गए कुल 01 क्विंटल 05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री मोहनपुरा-जोधपुरा के किलन (भट्टी) में पूरी तरह जलाकर नष्ट कर दिया गया। इस दौरान एएसपी नाजिम अली खान, डीएसपी लक्ष्मी सुथार, अपराध सहायक सोहनलाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही कार्यवाही स्थल पर सरूण्ड थानाधिकारी यशपाल सिंह, बहरोड़ थानाधिकारी अंकित सामरिया, प्रागपुरा थाना उ.नि. जयराम व पनियाला थाना स.उ.नि. सुरेन्द्र पाठक आदि मौजूद रहे। थाना बहरोड़, प्रागपुरा व पनियाला के मालखाना प्रभारियों तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के सहयोग से इस पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न कराया गया। इस दौरान अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर तैनात रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!