सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.राकेश कुमार मीणा ने जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों को नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव-2026 के मद्देनजर मतदाता सूची का नियमानुसार नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने से 10 दिन पूर्व तक प्राप्त होने वाले मतदाता सूची से संबंधित सभी आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कर उनकी प्रविष्टि ई-सूची में सुनिश्चित की जाएगी। एडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची के अपडेट कार्य में गति बनाए रखने तथा इसकी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक सोमवार को निर्धारित प्रारूप में उप जिला निर्वाचन कार्यालय, सीकर को भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
3/related/default