15 सूत्री कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 15 सूत्री कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं व संस्थानों में उनकी भागीदारी बढ़ाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया ने एजेंडा के विभिन्न बिंदुओं पर विभागवार प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र लाभार्थियों का अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। उन्होंने अल्पसंख्यक छात्रावासों में विद्यार्थियों के प्रवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने पर भी जोर दिया।
बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बृजेंद्र सिंह राठौड़, जिला युवा अधिकारी मधु यादव, अधिशासी अभियंता पूजा जानू, अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!