झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान समान नागरिकता संहिता 2026 समिति के अध्यक्ष शत्रुधन सिंह (पूर्व आईएएस) की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय जन सुनवाई 10 जुलाई को वीसी के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। जिला कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग ने बताया कि वीसी में प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तक निर्वाचित जन प्रतिनिधि सांसद, विधायक, नगर परिषद सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला प्रमुख, चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, समस्त धर्मो के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि की पृष्ठ भूमि वाले प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं विधिवेत्ता, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, एस.सी., एस.टी., अल्पसंख्यक एवं महिला आयोग के सदस्य आमंत्रित रहेंगे। इस दौरान सीकर, झुंझुनू, दौसा जिलों की जनसुनवाई की जाएगी।
राजस्थान समान नागरिकता संहिता के संबंध में संभाग स्तरीय जनसुनवाई 10 जुलाई को
By -
July 07, 2026
0
Tags: