शहरी सेवा शिविर-2026: नगर पालिका मनोहरपुर में आमजन को मिला त्वरित समाधान, पट्टा वितरण से लाभार्थियों के चेहरे खिले

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्रों में आमजन को विभिन्न नागरिक सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ प्रदान किया जा रहा है। शिविर में पात्र नागरिकों को मौके पर ही विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण कर राहत दी जा रही है। इसी क्रम में शिविर के दौरान लाभार्थी धन्नी देवी को उनका लंबे समय से लंबित पट्टा प्रदान किया गया। पट्टा प्राप्त होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इससे उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है तथा अब उन्हें अपने आवास से संबंधित आवश्यक कार्यों में सुविधा मिलेगी। धन्नी देवी ने राज्य सरकार, नगर पालिका मनोहरपुर तथा शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी पहल है, जिसके माध्यम से सरकारी सेवाएं सरल, सुलभ एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो रही हैं। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शहरी सेवा शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!