सूरौठ/करौली: राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बाई जट्ट में कार्यरत अध्यापक प्रमोद शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर सूरौठ कस्बे में सर्व समाज के लोगों ने उनका सम्मान किया। गांव बाई जट्ट के राजकीय सीनियर स्कूल में बुधवार को सूरौठ निवासी अध्यापक प्रमोद शर्मा का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं स्टाफ ने अध्यापक प्रमोद को भावभीनी विदाई दी तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इसके पश्चात कस्बे के गौड मैरिज होम में अध्यापक प्रमोद शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया। जहां पर चौवीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष हरीश शर्मा, केदार गोदुहन, चांद बिहारी शर्मा, सूरौठ नगर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल पाराशर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजीव शुक्ला, कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, कृष्ण गोपाल शर्मा, नरेंद्र बाबा, पिंटू बाबा, वेद प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश शुक्ला, पूर्व सरपंच विशन महावर, नादान मीणा, मोहन सिंह बाबूजी राजावत, राजेंद्र शर्मा, रमन शर्मा, महेश शर्मा, अवधेश शर्मा, मुकेश शर्मा, शैलेंद्र चतुर्वेदी, ललित शर्मा सहित सर्व समाज के लोगों ने साफे व मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
3/related/default