झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी नागरिकों की जनसमस्याओं के समाधान, शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाए जाने को लेकर शहरी सेवा शिविर 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। शहरी शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्रदान कर उन्हें राहत दी जा रही है। जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि 10 जुलाई को नगर पालिका जाखल के वार्ड 19, विद्या विहार पिलानी के वार्ड 18, मुकुन्दगढ के वार्ड 23, 24 व 25, उदयपुरवाटी के वार्ड 34, सिंघाना के वार्ड 31, खेतड़ी के वार्ड 23, बुहाना के वार्ड 19 व 20, बगड़ के वार्ड 19, मण्डावा के वार्ड 22, चिड़ावा के वार्ड 37 व 38, पिलानी के वार्ड 32, सुल्ताना के वार्ड 19, सूरजगढ़ के वार्ड 19, झुंझुनूं के वार्ड 52, 53 व 54, डूण्डलोद के वार्ड 19 व 20, मण्ड्रेला के वार्ड 22, तथा नवलगढ़ के वार्ड 37 व 38 में शिविर आयोजित होंगे।
शहरी सेवा शिविर 2026: 10 जुलाई जुलाई को विभिन्न वार्डों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर
By -
July 09, 2026
0
Tags: