घरेलू विवाद के बाद 13 साल के किशोर ने की आत्महत्या, सदमे में बहन ने निगला जहरीला पदार्थ

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): कोटगेट थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर में हुए कहासुनी के बाद एक 13 वर्षीय बालक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं भाई को इस हाल में देखकर 15 वर्षीय बहन ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया।  
जानकारी के अनुसार घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। पड़ोसियों को जब मामले की भनक लगी तो उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में बालिका को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर और स्थिर है। कोटगेट थाना अधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बालक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!