चतरपुरा की बेटी ने रचा इतिहास: 12वीं के साथ ही पहले ही प्रयास में एनआईटी में चयन

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): उपखंड क्षेत्र के ग्राम चतरपुरा की नयावासी की ढाणी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। यहां की बेटी कशिश मीणा पुत्री कैलाश चंद मीणा ने 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ पहले ही प्रयास में जेईई जैसी कठिन परीक्षा पास कर एनआईटी में प्रवेश पाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कशिश ने एसटी वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 3196 हासिल की है। काउंसलिंग के बाद उन्हें इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आईटी शाखा आवंटित हुई है। कशिश की इस उपलब्धि से चतरपुरा सहित पूरे नारायणपुर क्षेत्र में जश्न का माहौल है। कशिश की सफलता पर मैट्रिक्स संस्थान की टीम उनके निवास पहुंची। संस्थान की ओर से कशिश को माला पहनाकर, साफा बंधवाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने भी ढोल-नगाड़ों के साथ कशिश का स्वागत किया और मुंह मीठा कराया। सम्मान समारोह में युवा नेता राकेश दायमा व मातादीन चौधरी ने कहा कि कशिश ने मेहनतff, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंfने कहा,"लक्ष्य स्पष्ट हो और समर्पण के साथ प्रयास हो तो ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा सकते हैं।"समारोह में कशिश के माता-fपिता कैलाश चंद मीणा व दुर्गा देवी मीणा का भी अभिनंदन किया गया। 



इस दौरान भुवनेश मीणा, सुंदर मीणा, नवल मीणा, दिनेश मीणा, रोशन, रामनिवास मीणा, रमेश मीणा, मुकेश, बिरजू, कालू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने कशिश dके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।दो fffffff

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!