प्रशासन गांव के द्वार: शिविर में हुआ पप्पू मीणा की भूमि का सहमति बंटवारा

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बामनवास कांकड़ में गुरुवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व विभाग ने मौके पर ही सालों पुराने भूमि विवाद का निस्तारण किया। शिविर में पशुपालन विभाग ने भी पात्र लाभार्थी को मंगला पशु बीमा योजना का लाभ दिया।गांव तोलावास निवासी पप्पू मीणा पुत्र बद्री प्रसाद मीणा तथा शैतान राम मीणा पुत्र कन्हैयालाल मीणा बड़नगर-पावटा ने अपनी कृषि भूमि के सहमति बंटवारे के लिए आवेदन किया। आपसी सहमति न बन पाने के कारण बंटवारा लंबित था, जिससे दोनों काश्तकारों को सरकारी योजनाओं और बैंक ऋण जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।शिविर में काश्तकारों ने उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा के समक्ष अपनी समस्या रखी और दस्तावेज प्रस्तुत किए। एसडीएम ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार अनिल कुमार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश की पालना में राजस्व कार्मिकों ने मौके पर ही कृषि भूमि के बंटवारे का प्रस्ताव तैयार किया, जिसका एसडीएम दिनेश शर्मा ने मौके पर निस्तारण कर दिया। बंटवारा होने के बाद दोनों खातेदारों ने राहत की सांस ली।इसी शिविर में रजनी देवी पत्नी मूलचंद गुर्जर को राज्य सरकार की मंगला पशु बीमा योजना के तहत लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर एसडीएम दिनेश शर्मा, तहसीलदार अनिल कुमार, ग्राम विकास अधिकारी विपिन चौधरी, सरपंच गणेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीणों उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!