बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले के नापासर थाना क्षेत्र के शेरेरा गांव से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। घर की पानी की टंकी में नहाते समय 11 वर्षीय बच्ची के डूबने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार शेरेरा निवासी भंवरलाल पुत्र नारायणराम जाट की बेटी कुमकुम रविवार सुबह करीब 8 बजे घर पर बने पानी के टब में नहा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह टब में गिर गई। परिजनों का कहना है कि बच्ची पानी में गिरने के बाद खुद बाहर नहीं निकल पाई। कुछ देर बाद जब घर वालों की नजर उस पर पड़ी तो वह बेहोशी की हालत में मिली। परिवार के लोग आनन-फानन में कुमकुम को पीबीएम अस्पताल, बीकानेर लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
बीकानेर में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पानी की टंकी में गिरी 11 साल की बच्ची, इलाज से पहले तोड़ा दम
By -
July 06, 2026
0
Tags: