एमजीएसयू बीकानेर में रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा: सत्र 2026-27 से शुरू होंगे 4 नए कोर्स, जैविक खेती से लेकर सोशल वर्क तक मिलेगा मौका

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर ने विद्यार्थियों को आधुनिक और रोजगार से जुड़ी शिक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 4 नए पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।

*कौन से 4 नए कोर्स शुरू होंगे*  

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW), एम.एससी. जियोलॉजी (M.Sc. Geology), बायो फर्टिलाइजर उत्पादन में सर्टिफिकेट कोर्स, बायो पेस्टिसाइड उत्पादन में सर्टिफिकेट कोर्स। इन सभी कोर्सों को विश्वविद्यालय परिसर में ही संचालित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छात्रों को कौशल आधारित और रोजगारोन्मुखी शिक्षा देना है। खासतौर पर जैविक उर्वरक और जैविक कीटनाशक से जुड़े सर्टिफिकेट कोर्स प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे। साथ ही ये कोर्स युवाओं के लिए स्वरोजगार और स्टार्टअप के नए रास्ते खोलेंगे। वहीं MSW और http://M.Sc. जियोलॉजी जैसे PG कोर्स सामाजिक विकास, रिसर्च और उद्योग क्षेत्र में करियर के बेहतर विकल्प देंगे। कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि समय की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय लगातार आधुनिक और नवाचार आधारित कोर्स शुरू कर रहा है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी और उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। विश्वविद्यालय ने इन नए पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी पात्रता, फीस और अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देखकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!