घर-घर पौधा अभियान" की शुरुआत: संत हरिओम दास करेंगे 11 हजार नीम के पौधे निःशुल्क वितरित

AYUSH ANTIMA
By -
0

  

शाहपुरा/जयपुर (राहुल शर्मा): पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से खोरी स्थित परमानंद धाम के संत हरिओम दास के सानिध्य में "घर-घर पौधा अभियान" की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत शाहपुरा परिक्षेत्र में 11 हजार नीम के पौधे निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।  

*आधार कार्ड पर मिलेगा पौधा*  

अभियान की जानकारी देते हुए सरदार मल यादव एवं महेश सैनी नंदापालम ने बताया कि नीम के सभी पौधे पूरी तरह निःशुल्क दिए जाएंगे। पौधे प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति को अपना आधार कार्ड की फोटो कॉपी मन्दिर कार्यालय में जमा करानी होगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पौधे की उचित देखभाल और लालन-पालन हो सके।  

*"आने वाली पीढ़ी को दें स्वच्छ वातावरण"*  

संत हरिओम दास ने कहा कि आज पर्यावरण का महत्व समझना बेहद जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा उपयोगी पौधे लगाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और अच्छा वातावरण दे सकते हैं। नीम का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर है और यह वातावरण को शुद्ध करता है। स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा जवानपुरा ने कहा कि इस अभियान के तहत पौधे केवल जरूरतमंद और इच्छुक लोगों को ही दिए जाएंगे, ताकि उनका संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। "जब पौधा लगाने वाले की जिम्मेदारी तय होगी, तभी अभियान सफल होगा।" 
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने संत हरिओम दास का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर श्याम बिहारी शर्मा, बनवारी लाल, कालूराम यादव, कैलाश सेठ, पवन टीलावत, दुल्हीराम यादव सहित बड़ी संख्या में भक्तजन और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!