नीमराना: शुभ ग्रह सोसाइटी में श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर का पांचवा वार्षिक जागरण भंडारा का आयोजन होगा। शुभ ग्रह सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश यादव व महेंद्र सिंह ने बताया 9 जुलाई शिवरात्रि का जागरण होगा, दूर दराज से आए हुए कलाकार बाबा का गुणगान करेंगे। 10 जुलाई को प्रातः 11 बजे भंडारे का शुभारंभ होगा। प्रेम दीप म्यूजिकल ग्रुप रेवाड़ी के द्वारा शिव महिमा का गुणगान किया जाएगा। राधा कृष्ण ग्रुप के द्वारा झांकी दिखाई जाएगी। झांकी में शिव भोले, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा एवं अन्य झांकियां दिखाई जाएगी।
श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर का पांचवा वार्षिक जागरण भंडारा 10 जुलाई को
By -
July 08, 2026
0
Tags: