इंटर्नशिप कर रहे छात्र छात्राओं को सर्टिफ़िकेट्स किए वितरित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बुधवार को सोशल इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत पाँच स्कॉलर्स को इंटर्नशिप सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। मंथन सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने बताया कि मंथन फाउंडेशन द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर में विभिन्न कॉलेजों में अध्यनरत पाँच छात्र छात्राओं ने एक महीने की इंटर्नशिप पूरी की, जिन्हें बुधवार को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। एक महीने के इंटर्नशिप प्रोग्राम में दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ जुड़कर स्कॉलर्स ने दिव्यांगता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों एवं उनको दूर करने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगता के प्रकार, उनकी शीघ्र पहचान एवं हस्तक्षेप, विभिन्न थेरेपी एवं सहायक उपकरणों, विशेष शिक्षा एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण के माध्यम से उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की स्किल्स भी सीखी। साथ ही डॉ.पीयूष गोस्वामी द्वारा स्कॉलर्स को समावेशी शिक्षा, रोजगार में समान अवसर एवं सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान स्कॉलर्स ने अभिभावकों एवं आमजन से संपर्क स्थापित कर एनजीओ के उद्देश्य एवं किए जा रहे कार्यों एवं उनसे दिव्यांगों के जीवन में आए बदलावों की जानकारी प्रदान की। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के इंटर्नशिप प्रोग्राम युवा वर्ग को ना केवल समाज सेवा का अवसर प्रदान करते हैं बल्कि उनमें सामाजिक जागरूकता, समाज में फैली कुरीतियों को जानने एवं जरूरतों को समझने एवं सामाजिक दायित्व और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करता है। इस अवसर पर मंथन संरक्षक वसंती यादव, बहरोड़ इकाई चार्टर अध्यक्ष प्यारेलाल सैनी, विशेष शिक्षक अंकित सैन, शालिनी शर्मा, पायल, प्रवीण, स्कॉलर्स देव गुप्ता, अमित कुमार, चेष्टा यादव, पारस यादव, मानस गर्ग सहित बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंथन बहरोड़ इकाई के चार्टर अध्यक्ष प्यारेलाल सैनी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!