बीकानेर (मुकेश रामावत): करीब 11 साल तक बिना सूचना स्कूल से अनुपस्थित रहने वाली महिला शिक्षिका को दोबारा पोस्टिंग देने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मामले को गंभीर मानते हुए नए सिरे से जांच के आदेश दिए हैं। बीकानेर संभाग के संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) से तीन दिन में जांच रिपोर्ट और दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव मांगा गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित अध्यापिका 11 साल से बिना सूचना अनुपस्थित थी। नियमों के तहत इतने लंबे समय तक बिना अनुमति गायब रहने वाले कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई या सेवामुक्ति होनी चाहिए थी लेकिन कार्रवाई के बजाय डीईओ ने अध्यापिका को राहत देते हुए बीकानेर शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पदस्थापित कर दिया। इस फैसले को लेकर पहले भी शिकायतें हुई थीं और जांच चल रही है।
11 साल गायब रहीं महिला शिक्षिका को दी पोस्टिंग, DEO की बढ़ी मुश्किलें
By -
July 03, 2026
0
Tags: