बीकानेर (मुकेश रामावत): पांचू थाना क्षेत्र के गांव पिथरासर में 27 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पिथरासर निवासी विकास बिश्नोई ने सूचना दी कि उसके बड़े भाई सुरेश (27) का शव घर में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पांचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पांचू थाना पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।
27 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, घर में पंखे से लटका मिला शव
By -
July 03, 2026
0
Tags: