पीबीएम अस्पताल में हंगामा: फार्मासिस्ट पर मरीज के परिजन पर कार चढ़ाने का आरोप

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में देर रात हुए हंगामे ने फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्चा अस्पताल के बाहर फार्मासिस्ट अश्विनी कुमार पर मरीज के परिजन को कार से टक्कर मारने के प्रयास का आरोप लगा है। नोखा निवासी हरिश्चंद्र अपने दोहिते की देखभाल के लिए नीकू वार्ड में रुका था। देर रात वह बाहर खाना खा रहा था, तभी फार्मासिस्ट अश्विनी कुमार कार लेकर पहुंचा। पार्किंग को लेकर कहासुनी के बाद गाली-गलौज हुई और आरोप है कि अश्विनी ने कार आगे बढ़ाकर हरिश्चंद्र पर चढ़ाने का प्रयास किया। घटना में हरिश्चंद्र का टिफिन क्षतिग्रस्त हो गया और उसे मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने पहुंचकर समझाइश कर मामला शांत करवाया। इस घटना ने एक बार फिर पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!