करणी औद्योगिक क्षेत्र अब बनेगा हरित: लघु उद्योग भारती ने शुरू किया ‘सघन वन’ मिशन, 1000 पौधों का लक्ष्य

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की पहल के तहत लघु उद्योग भारती ने करणी औद्योगिक क्षेत्र में हरियाली अभियान की शुरुआत की। एकादशी के अवसर पर लघु उद्योग भारती वाटिका में ‘सघन वन’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। रीको के निवर्तमान शाखा प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद शर्मा और सहायक प्रबंधक मोहित सिंगला ने 20 पौधे लगाकर अभियान का आगाज किया।  
कार्यक्रम में तय किया गया कि चरणबद्ध तरीके से इस वाटिका में 1000 पौधे लगाए जाएंगे। उद्देश्य सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण, जैव विविधता बढ़ाना और औद्योगिक क्षेत्र को हरित-स्वच्छ बनाना है। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि उद्योगपतियों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों की भागीदारी से ही इस मुहिम को सफल बनाया जा सकेगा। उन्होंने हर नागरिक और उद्यमी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया। इस दौरान डॉ.आशु मलिक ने वाटिका के लिए 116 पौधे भेंट किए। उनके सहयोग की सराहना करते हुए लघु उद्योग भारती परिवार ने आभार जताया। कार्यक्रम में जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हर्ष कंसल, करणी इकाई अध्यक्ष विनोद धानुका, सचिव मनोज तलवारिया और सुनील कंसल सहित कई सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों का कहना है कि आने वाले समय में यह वाटिका बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्र के लिए हरित मॉडल के रूप में विकसित होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!