जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): माहेश्वरी यंग बिजनेस नेटवर्क (MYBN) के तत्वावधान में महेश्वरी यंग बिजनेस क्रिकेट लीग (MYBCL) 2026 के अंतर्गत नीलामी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यवसायियों, टीम स्वामियों एवं खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। नीलामी प्रक्रिया के दौरान टीम स्वामियों ने खिलाड़ियों के चयन हेतु उत्साह और रणनीति के साथ बोली लगाई, जिससे कार्यक्रम में रोमांच का माहौल बना रहा। इस अवसर पर उपस्थित विशेष अतिथि राजवीर सिंह चिलकोइ एवं कृष्णा दत्त उपमनं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवा उद्यमियों को एक मंच पर जोड़ने की सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान नेटवर्किंग एवं व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया, जहां उपस्थित सदस्यों ने आपसी संवाद के माध्यम से नए अवसरों पर चर्चा की। आयोजकों के अनुसार MYBCL केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि व्यापारिक समुदाय के बीच समन्वय और सहयोग को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के मैच 9 से 12 अप्रैल 2026 तक प्लेइंग नेस्ट, अम्बाबाड़ी में आयोजित किए जाएंगे, जिनको लेकर प्रतिभागियों एवं दर्शकों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
3/related/default