कोटपूतली: गंगा कॉलोनी निवासी कमल शर्मा एवं श्रीमती उर्मिला देवी के नाती भविष्य तिवाड़ी ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2565 प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिजनों के अनुसार भविष्य की प्रारंभिक शिक्षा एवं अध्ययन का महत्वपूर्ण समय कोटपूतली में भी व्यतीत हुआ है। बचपन से ही वह मेहनती, अनुशासित एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहा है। उसकी निरंतर मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उसने JEE Advanced जैसी कठिन परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त की है। भविष्य के पिता प्रवीण तिवाड़ी एवं माता अल्का शर्मा ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं नाना कमल शर्मा एवं नानी उर्मिला देवी ने इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय बताते हुए भविष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने भविष्य को बधाई दी है।
कोटपूतली से जुड़े छात्र भविष्य तिवाड़ी ने JEE Advanced 2026 में हासिल की शानदार सफलता
By -
June 07, 2026
0
Tags: