बहरोड़: श्रीरामनाथ अलग सेवा समिति के तत्वावधान में 19 जुलाई को बहरोड में आयोजित होने वाले 14वें सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार, 7 जून को बहरोड के हाईवे एक्सप्रेस होटल में परिचय एवं सगाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 4 जोड़ों का पंजीयन कर उनका औपचारिक परिचय कराया गया। कार्यक्रम के दौरान वर-वधू पक्ष की आपसी सहमति से सगाई की रस्म संपन्न करवाई गई। समिति पदाधिकारियों और समाज के वरिष्ठजनों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति अध्यक्ष रामवतार वर्मा ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना, समाज में फिजूलखर्ची को रोकना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को सम्मेलन बहरोड में आयोजित होगा। सम्मेलन में सभी जोड़ों का विवाह वैदिक विधि-विधान और हिंदू परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। सम्मेलन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में वर-वधू कन्हैया-आंचल, मुकेश-मनीषा, अमित-बबीता, रोहिताश-निशा को सगाई रसम पंडित मालीराम वैध के द्वारा एक दूसरे को अंगूठी पहनवाकर रस्म अदा करवाई गई। परिचय सम्मेलन में श्री रामनाथ अलग सेवा समिति सामूहिक विवाह सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष रामावतार वर्मा, हाईवे एक्सप्रेस होटल डायरेक्टर वीरेंद्र यादव, होटल प्रबंधक सीताराम, पंडित भोलीराम वेद, प्रोफेसर कल्याण सहाय सचिव विवाह समिति, सामाजिक कार्यकर्ता नीलम दिल्ली, प्रभु दयाल, महावीर प्रसाद चरखिया, नीमराना मीडिया प्रभारी रिंकू बड़सीवाल, वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेघवाल, रमेश चंद जालावास, अन्य ग्रामीण व महिला मौजूद रही।
श्रीरामनाथ अलग सेवा समिति का 14वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 जुलाई को: परिचय सम्मेलन में 4 जोड़ों का पंजीयन
By -
June 07, 2026
0
Tags: