विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति मनुष्य जीवन का आधार: बीके लक्ष्मी बहन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र कोटपूतली द्वारा नगर पालिका परिषद पार्क में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन ने कहा कि प्रकृति मनुष्य जीवन का मूल आधार है। उन्होंने बताया कि मनुष्य अनेक बार अनजाने में प्रकृति को नुकसान पहुंचाता है, जबकि प्रकृति स्वयं संतुलन बनाए रखने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि हमारा शरीर प्रकृति के पांच तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से निर्मित है, इसलिए प्रकृति का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान उपस्थित भाई-बहनों एवं आमजन द्वारा सामूहिक राजयोग मेडिटेशन किया गया, जिसके माध्यम से प्रकृति के पांचों तत्वों को सकारात्मक ऊर्जा (सकास) प्रदान की गई। रामनगर बानसूर ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में सेमिनार आयोजित कार्यक्रम से पूर्व ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, रामनगर में “वैचारिक शुद्धता, तनाव के कारण एवं समाधान” विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ। बीके लक्ष्मी बहन ने कहा कि शुद्ध और सकारात्मक विचार ही जीवन को सुखमय बनाते हैं। आज की मानसिक और शारीरिक समस्याओं का मुख्य कारण नकारात्मक सोच और आंतरिक द्वंद्व है। उन्होंने बताया कि बढ़ता तनाव व्यक्ति के स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। यदि व्यक्ति सकारात्मक चिंतन, आत्मचिंतन और राजयोग मेडिटेशन अपनाए, तो वह तनावमुक्त जीवन जी सकता है। पॉली क्लिनिक प्रभारी डॉ.केएस महला ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। अंत में सभी उपस्थित जनों को 10 मिनट का राजयोग मेडिटेशन कराया गया, जिससे सभी ने मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!