कोटपूतली-बहरोड़: जिला कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर ने प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के हालिया बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मंत्री के बयान को ‘मातृ शक्ति के संबंध में हल्की और घटिया मानसिकता’ का परिचय बताते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से कार्रवाई की मांग की है।
*‘महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मामला’*
पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर ने जारी बयान में कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान को लेकर की गई टिप्पणी ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, चिंताजनक और घोर निंदनीय’ है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बयान का मामला नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति सोच और संवेदनशीलता को दर्शाता है।
*मुख्यमंत्री से की यह मांग*
जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मामले में स्पष्ट कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवानी चाहिए या उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए।
*भाजपा के नारे पर उठाए सवाल*
गुर्जर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने नारा दिया था— ‘बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार।’ लेकिन सवाल है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर सिर्फ नारे चलेंगे या जिम्मेदारी भी तय होगी। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल महिलाओं के मान-सम्मान का नहीं, बल्कि आज के शिक्षित समाज की सोच को भी दर्शाता है