12 जून से शुरू हुए शहरी सेवा शिविर-2026, एक ही छत के नीचे मिलेंगी 30 से ज्यादा सेवाएं

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निकाय क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और नागरिक सेवाओं को आसान बनाने के लिए ‘शहरी सेवा शिविर-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। बहरोड़ नगर पालिका क्षेत्र में ये शिविर शुक्रवार, 12 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेंगे।

*एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं*  

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों का मकसद लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने से बचाना है। कैंप में जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, साइन बोर्ड लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ओएफसी व मोबाइल टावर एनओसी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र समेत 30 से ज्यादा सेवाएं एक ही स्थान पर दी जाएंगी।

*शहर के सौंदर्यीकरण पर भी जोर*  

शिविरों के दौरान शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत साफ-सफाई, सीसी व डामर सड़कों की मरम्मत, फुटपाथ निर्माण, स्ट्रीट लाइट ठीक करना, अंधेरी-सुनसान सड़कों पर लाइट लगाना, प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों और पार्कों का सौंदर्यीकरण जैसे काम कराए जाएंगे।

*पट्टे और लंबित मामलों का होगा निस्तारण*  

शिविरों में विभिन्न योजनाओं के तहत नए पट्टे जारी करने, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे में बदलने, नालियों की मरम्मत, सीवर लाइन लीकेज ठीक करने, नामांतरण, खांचा भूमि, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति, भू-उपयोग परिवर्तन समेत लंबे समय से अटके मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

*पेंशन योजनाओं के लिए भी लगेंगे कैंप*  

इन शिविरों में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं के नए आवेदन भी लिए जाएंगे। पात्र लोगों को मौके पर ही योजना से जोड़कर लाभ दिया जाएगा। साथ ही आमजन की अन्य शिकायतों और समस्याओं का भी समाधान करने का प्रयास रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!