बहरोड़ प्रधान ने लिखा जिला कलेक्टर को पत्र: क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करवाकर पीड़ितों को मुआवजा देने का किया अनुरोध

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: गुरुवार, 11 जून की शाम को अचानक हुई बारिश ने बहरोड़ क्षेत्र में भयंकर तबाही मचा दी। क्षेत्रवासियों के अनुरोध पर पंचायत समिति बहरोड़ की प्रधान सरोज यादव ने पीड़ितों की दयनीय अवस्था को देखते हुए तुरंत जिला कलेक्टर कोटपूतली-बहरोड़ को पत्र लिखा। पत्र मे बताया गया कि प्राकृतिक आपदा, तूफान, भूचाल, ओलावृष्टि, बारिश के कारण बहरोड़ क्षेत्र में किसानों की फसले व सब्जियों की खेती नष्ट हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के गरीब किसानों के पशुओं की मौत हुई है तथा कच्चे पक्के मकान में भारी क्षति व नुकसान हुआ है। भूचाल, चक्रवाती तूफान, मकान में घुसने से पक्के मकान तक फटकर गिर गए। इस चक्रवाती तूफान से पक्के मकान में रखे तूडे, चारा, अनाज, गेहूं वगैरा समान खराब होने से भारी नुकसान हुआ है तथा सारा विद्युत तंत्र फाल्ट होने से घरों के विद्युत उपकरण वगैरा जल चुके हैं। सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देशित कर एवं सर्वे करवा कर प्राकृतिक आपदा से हुए जनधन, पशु, संपत्ति हानि का मुआवजा दिलाने की कृपा करें

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!