आयुष अंतिमा की खबर का हुआ असर

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना (रिंकू बड़सीवाल): कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस जिले की नीमराना पुलिस ने होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में हुई गार्ड की हत्या के मामले का महज कुछ घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस ने स्कूल के माली रामप्रसाद और उसके भाई रामानंद को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। प्रशिक्षु आरपीएस पल्लवी गुप्ता ने बताया कि इस सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश किया। मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो लाठियां और एक लोहे का पाइप भी बरामद किया है। 9 जून 2026 को मृतक सुभाष सैन के पुत्र पंकज कुमार ने नीमराना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता सुभाष चंद्र, जो होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में गार्ड के रूप में कार्यरत थे, ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उक्त खबर को आयुष अंतिमा समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसकी खबर से प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान स्कूल के माली रामप्रसाद और उसके भाई रामानंद की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

*आपसी रंजिश बनी हत्या की वजह*
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते गार्ड पर हमला किया था। हमले में मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामानंद (45 वर्ष), निवासी मुबारकपुर, थाना हरचंदपुर, जिला रायबरेली (उत्तर प्रदेश), रामप्रसाद (26 वर्ष), निवासी मुबारकपुर, थाना हरचंदपुर, जिला रायबरेली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!