मुंडावर (संदीप भारद्वाज): ततारपुर थाना क्षेत्र के गांव बेहरोज के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ततारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एएसआई हंसराज यादव ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए ततारपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में मृतक की वेशभूषा को देखते हुए उसके भिखारी होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल अज्ञात शव की पहचान और मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
3/related/default