टसकोला में मोटर केबल चोरी से पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण पानी को परेशान

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा (राहुल शर्मा): उपखण्ड की ग्राम पंचायत टसकोला में अज्ञात चोरों ने पेयजल सप्लाई ठप कर दी। चोरों ने थ्री फेज की 3 मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे गांव में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

*10 जून की रात दिया वारदात को अंजाम*  

ग्राम पंचायत टसकोला के सरपंच प्रतिनिधि भैरू लाल हुल्डा ने बताया कि 10 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों ने भैरू बाबा मंदिर बावड़ी के पास लगी थ्री फेज की 3 मोटरों की केबल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब ग्रामीण पानी लेने पहुंचे तो मोटर बंद मिली, जांच करने पर केबल गायब थी।

*सौर ऊर्जा प्याऊ को भी नहीं बख्शा*  

हुल्डा ने बताया कि चोरों ने सूरज कुंडा के ऊपर वन विभाग की सौर ऊर्जा से चलने वाली निमड़ी प्याऊ को भी निशाना बनाया। वहां से करीब 70 फीट बिजली केबल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस प्याऊ से जंगल में पशु-पक्षियों और राहगीरों को पानी मिलता था।

*प्रागपुरा थाने में दी शिकायत*  

केबल चोरी से आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत के साथ मिलकर प्रागपुरा पुलिस थाने में शिकायत दी है। सरपंच प्रतिनिधि ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

*गर्मी में बढ़ी परेशानी*  

ग्रामीणों का कहना है कि तापमान 45 डिग्री के पार है और पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। टैंकर भी समय पर नहीं आ रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नई केबल लगवाकर पेयजल सप्लाई शुरू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!