जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): भारत भूटान मैत्री संधि 1949 को सुदृढ़ एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन 21 जून 2026 को भूटान की राजधानी थिमफ़ू में भव्य रूप से किया जा रहा है। मंच के संयोजक एडवोकेट कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि भारत भूटान शांति सम्मेलन एवं विचार प्रस्तुतीकरण समारोह के अंतर्गत डॉक्टर चंद्रशेखर शर्मा विधि एवं ज्योतिष विशेषज्ञ/राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय हिंदू महासभा जयपुर का अभिनंदन भूटान राष्ट्र में मंच के संरक्षक लोकनाथ शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री भूटान सरकार के सानिध्य में भारत भूटान शांति रत्न अवार्ड से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में आमंत्रित प्रतिभागियों द्वारा भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा एवं पंचशील सिद्धांतों जैसे विषयों पर अपने विचार एवं उद्बोधन प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध विधिवेत्ता डॉक्टर एच सी गणेशिया ने बताया कि डॉ.चंद्रशेखर शर्मा को वसुधैव कुटुंबकम, ग्लोबल विलेज एवं सत्यम शिवम सुंदरम की अवधारणा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने हेतु भूटान राष्ट्र के माननीय व्यक्तित्वो द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पड़ोसी मित्र राष्ट्र भूटान में आयोजित यह समारोह विश्व बंधुत्व एवं वैश्विक समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा। भारत भूटान शांति रत्न अवार्ड की घोषणा होने पर डॉक्टर चंद्रशेखर शर्मा को उनके मित्रों, परिजनों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया गया। डॉक्टर चंद्रशेखर शर्मा के भूटान आगमन पर मंच के सदस्यों द्वारा उनके सम्मान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
3/related/default