बहरोड़ बस स्टैंड पर नगर परिषद ने अतिक्रमण पर चलाया पीला पंजा, टीन शेड ध्वस्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: नगर परिषद बहरोड़ ने शुक्रवार को बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। परिषद की टीम ने जेसीबी की मदद से दुकानों के आगे अवैध रूप से लगाई गई टीन शेड को ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया।

*सड़क तक फैला था अतिक्रमण*  

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार बस स्टैंड पर दुकानदारों ने दुकानों के आगे 8 से 10 फीट तक टीन शेड लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। इससे सड़क संकरी हो गई थी और जाम की समस्या बनी रहती थी। पैदल यात्रियों को भी आवागमन में परेशानी होती थी। कई बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

*दुकानदारों ने ही हटवाए शेड*  

कार्रवाई के दौरान दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जब टीम एक दुकान का शेड हटा रही थी तो आसपास के दुकानदार खुद ही कर्मचारियों को बताने लगे कि ‘उसकी भी टीन शेड अवैध है, उसे भी हटाओ’। इसके बाद टीम ने एक-एक कर सभी अवैध शेड हटा दिए।

*आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई*  

नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। बस स्टैंड मुख्य मार्ग है, इसलिए यहां से शुरुआत की गई है। आगे शहर के अन्य बाजारों में भी इसी तरह कार्रवाई होगी। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे खुद ही अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो सामान जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!