श्री श्याम प्रभु के मनमोहक प्रातः श्रृंगार दर्शन, भक्तों का उमड़ा सैलाब

AYUSH ANTIMA
By -
0


सीकर (राहुल शर्मा): खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु के 12 जून, शुक्रवार को हुए मनमोहक प्रातः श्रृंगार दर्शन ने भक्तों का मन मोह लिया। भोर की पहली आरती के साथ जैसे ही मंदिर के पट खुले, बाबा श्याम की अलौकिक छवि देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

*गुलाबी पोशाक में सजे श्याम सरकार*  

बाबा को गुलाबी रंग की मनमोहक पोशाक धारण कराई गई। माथे पर सुंदर चांदी का मुकुट, गले में गुलाब और चमेली की कलियों से बना पुष्प हार और कानों में कुंडल बाबा की छवि को और भी भव्य बना रहे थे। नयनाभिराम श्रृंगार में श्याम सरकार की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं।

*गूंजे ‘हारे के सहारे की’ के जयकारे*  

मंगला आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हारे के सहारे की जय’, ‘तीन बाण धारी की जय’ और ‘शीश के दानी की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!