ब्रांच मैनेजर ने ग्राहक सेवा केंद्रों का किया निरीक्षण

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): एसबीआई बैंक सूरौठ के ब्रांच मैनेजर राजकुमार मीना ने बुधवार को कस्बे के सभी ग्राहक सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया और गतिविधियां जांची। साथ ही सभी सीएसपी केंद्रों को आरबीआई की ओर से बनाए गए दिशा निर्देशों पर काम करने के निर्देश दिए। कस्बे में केंद्र सरकार एवं सीएससी द्वारा संचालित एसबीआई बैंक के बीसी वीपी सिंह मीना ने पिछले कई महीनों के कार्यों की रिपोर्ट ब्रांच मैनेजर को सौंपी जिसमें पुराने खातों, ईकेवाईसी, नए खाते खोलने, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना आदि शामिल थी। ब्रांच मैनेजर मीना ने रजिस्टर, ब्रांडेड बैनर, आईडी कार्ड, एटीएम मशीन सहित कई गतिविधियां जांची एवं सभी बैंक बीसी को सरकार के दिशा निर्देशों पर काम करने के निर्देश दिए। साथ ही बैंक द्वारा दी जाने वाली अनेक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। कस्बे में जगह जगह बैंक सीएसपी होने से विद्यार्थियों को खाता खुलवाने एवं बुजुर्गों को पेंशन निकलवाने के लिए बैंकों की कतार में नहीं लगना पड़ता है उनका काम ग्राहक सेवा केंद्रों पर आसानी से हो जाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!