पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के आगमन को लेकर विधायक निवास पर कांग्रेसियों की बैठक आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): 10 जून को डांग क्षेत्र के गांव सकरघटा में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के आगमन की तैयारियों को लेकर बुधवार को हिंडौन स्थित विधायक निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी 10 जून को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सकरघटा पहुंचने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता विधायक अनीता जाटव ने की। बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू एवं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शरदो गुर्जर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि 10 जून को प्रातः 11 बजे करौली जिले में डांग क्षेत्र के गांव सकरघटा की मां चामुंडा देवी प्रांगण में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण करने राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पधार रहे हैं। इस दौरान प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट विशाल किसान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। बैठक में विधायक अनीता जाटव ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट द्वारा किसानों, गरीबों और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए किया गया संघर्ष हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। विधायक जाटव ने बैठक में पधारे सभी कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में 10 जून को गांव सकरघटा में आयोजित स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम एवं विशाल किसान सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। विधायक जाटव ने विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं से हिंडौन से सचिन पायलट के साथ एक साथ रैली के रूप में गांव सकरघटा चलने का आह्वान किया। बैठक में अन्य कई वक्ताओं ने कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।बैठक में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सचिन पायलट जिंदाबाद के खूब नारे लगाए। बैठक में विधायक अनीता जाटव, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शरदो गुर्जर, तारा बैंसला, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, रिटायर्ड प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ला, दलवीर चौधरी धंधावली, अमर सिंह रैकवाल, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश झारेडा, पिंटू चौधरी, इंद्राज जाटव जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई, लखन पौडवाल रीझवास, करतार सिंह पंडा का पुरा, समय सिंह गुर्जर नांगल, राय सिंह गुर्जर बहबलपुर, श्याम बाबू, डीसीसी महासचिव राजू चांदनगांव, श्री महावीर जी ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह, दान सिंह खेड़िया, नाजरीन शाह, महू मंडल अध्यक्ष डॉ भूर सिंह कयारदा, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विष्णु मूंडरी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव अंसार बेरोज, कारी हारून, आजाद खलीफा, चांद मोहम्मद, आमिर कुरैशी, डॉ.शहजाद खान, विक्रम कुमार अटकोली, राजवीर चांदनगांव, सरफुद्दीन खान, निहाल सिंह भगत, रफीक खान सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!