निवाई (लालचंद माली): नर्सरी टीचर व सफाई कर्मचारी जिला संघर्ष समिति के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष सुरेश मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। दयाशंकर बहादुरपुरा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से पीएमश्री स्कूलों में कार्यरत नर्सरी शिक्षकों एवं सफाई कर्मचारियों को संविदा अधिनियम के तहत संविदा कर्मचारी के रूप में शामिल करने तथा वेतन विसंगतियों का जल्द समाधान करने की मांग की गई। इस दौरान संघर्ष समिति के जिला संयोजक सुरज्ञान कंवर, सरोज साहू, प्रियंका पहाड़िया, दीपा कहार, गुड्डी देवी, सुनिता, चंद्रकला, न्याराज भील, राकेश, नीता सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
नर्सरी टीचर और सफाई कर्मचारियों की आवाज बुलंद, मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
By -
June 30, 2026
0
Tags: