भोलेनाथ के जयकारों के बीच निवाई से रवाना हुई 21वीं बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा: श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा संघ नोहटा निवाई के तत्वावधान में 21वीं बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा मंगलवार को निवाई बस स्टैंड से श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के माहौल में रवाना हुई। इस दौरान "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयकारों से पूरा बस स्टैंड परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। समिति सदस्य गिर्राज जाट नोहटा ने बताया कि बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा दशकों से चली आ रही आस्था और श्रद्धा की परंपरा का प्रतीक है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार निवाई क्षेत्र से कुल 31 सनातन धर्मी श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू-कश्मीर स्थित बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। उन्होंने बताया कि यात्रा दल 1 जुलाई को जम्मू पहुंचेगा, जहां कुछ समय विश्राम करने के साथ यात्रा की आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएंगी। इसके बाद सभी श्रद्धालु कठिन और दुर्गम पहाड़ी मार्ग से बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए आगे प्रस्थान करेंगे। आगामी 5 जुलाई को सभी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के पवित्र दरबार में पहुंचकर दिव्य और अलौकिक दर्शन का लाभ प्राप्त करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार, क्षेत्र और देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना करेंगे। यात्रा रवाना होने से पहले लोगों ने श्रद्धालुओं को फूल-मालाएं पहनाकर, तिलक लगाकर एवं शुभकामनाएं देकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर गिर्राज जाट नोहटा, शिवदयाल चौधरी नोहटा, संजय सिंह भरवालिया जयपुर, धर्मराज चौधरी खेड़ा अनवरपुरा, कानाराम जाट खेड़ा अनवरपुरा, सांवरमल गुर्जर सिरोही, रामचंद्र सैनी सीकर, सुमन सैनी सीकर, धर्मराज चौधरी सरवाड़, रितेश सोनी भरतपुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!