मुंडावर: क्षेत्र के गांव मुंडनवाड़ा में अज्ञात चोरों द्वारा किसानों के खेतों में लगी बिजली मोटरों की केबल चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों ने मुंडावर थाने में लिखित शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 15 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों ने किसानों के खेतों में लगी बोरिंग मोटरों की केबल काटकर चोरी कर ली। घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है तथा सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो गया है। पीड़ित किसानों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी हुई केबल बरामद करने की मांग की है। आवेदन पर करीब 12 किसानों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुंडावर में अज्ञात चोरों ने 12 किसानों के खेतों से मोटरों की केबल चोरी की, पुलिस से कार्रवाई की मांग
By -
June 30, 2026
0
Tags: