निवाई (लालचंद माली): गांव वजीराबाद खेड़ा स्थित सांड बाबा के स्थान पर आयोजित तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा तथा पूरे गांव में धार्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालु अर्जुन लाल मीणा ने बताया कि कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मांगलिक कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। यात्रा का ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा सांड बाबा के स्थान पर पहुंचने के बाद पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना करवाई। आचार्य दिनेश शर्मा, पंडित मनोज शर्मा, सत्यनारायण, सुरेश, दीपक एवं रमेशचंद शर्मा ने विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों का जलाधिवास एवं अनाधिवास करवाकर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सपत्नी हवन कुंड में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। अर्जुन लाल मीणा ने बताया कि बुधवार को शिव पंचायत एवं नंदी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम संपन्न होगा। इस अवसर पर अर्जुन लाल मीणा, भागचंद जाट, बद्री जाखड़, पोखर बूरी, खेमराज जाट, शंकर लाल जाट, रामदयाल मीणा, शंकरलाल मीणा, पूर्व सीआर रामेश्वर मीणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भक्ति और उल्लास से गूंजा वजीराबाद खेड़ा: कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ
By -
June 30, 2026
0
Tags: