71वें स्थापना दिवस पर उत्सव में सजेगी एसबीआई शाखा, सात दशक की गौरवशाली यात्रा का होगा सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): स्थानीय एसबीआई बैंक शाखा निवाई में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 71वां स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर बैंक प्रबंधन एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। शाखा प्रबंधक रविंद्र शर्मा एवं क्षेत्रीय सचिव गौरव कुमार गौतम ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 1955 को तत्कालीन इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर उसे नए स्वरूप में भारतीय स्टेट बैंक के रूप में स्थापित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस पूरे देश में "सात दशक देश के विशेष" थीम के साथ मनाया जा रहा है, जो देश के विकास एवं आर्थिक प्रगति में बैंक के महत्वपूर्ण और अतुलनीय योगदान को दर्शाता है। स्थापना दिवस समारोह को लेकर बैंक प्रबंधन एवं कर्मचारियों द्वारा तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!