बीकानेर: ग्राम पंचायत बामनवाली विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से जिला कलक्टर को शिकायती पत्र देकर बामनवाली ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई न होने की बात कही है। साथ ही समिति ने शिकायत की जांच में अनियमितताएं मिलने का दावा करते हुए कठोर कार्रवाई मांग की है। अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ने शिकायती पत्र में बताया है कि पंचायत समिति लूणकरणसर की ग्राम पंचायत बामनवाली में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के आरोपों को लेकर मामला फिर चर्चा में आ गया है। आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं हुई हैं। संघर्ष समिति कार्यकर्ताओं के अनुसार उन्होंने पूर्व में पंचायत समिति लूणकरणसर विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच की मांग की थी। इसके बाद पंचायत समिति लूणकरणसर के विकास अधिकारी के आदेशानुसार जांच कमेटी गठित कि गई। कमेटी के संबंधित कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने का दावा किया गया। आरोप है कि जांच के बावजूद अब तक न तो ग्राम विकास अधिकारी के न ही संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है। उन्होंने जिला कलेक्टर बीकानेर से मांग की है कि ग्राम पंचायत बामनवाली में कराए गए सभी विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले और संरपच ग्राम विकास अधिकारी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर ग्रामीणों में भी चर्चा का माहौल है और लोग जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।
3/related/default