नारायणपुर: उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरकड़ी कलां स्थित लादूवास में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के भरतपुर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग के पद से सेवानिवृत्त हुए केएल सैनी के सेवानिवृत्ति समारोह में वरिष्ठ अध्यापक डॉ.भीम सिंह जाट, व्याख्याता हजारी लाल सैनी, वरिष्ठ अध्यापक बनवारी लाल सैनी, अध्यापक लक्ष्मी कान्त स्वामी ने सम्मान के रूप में अर्जुन का पौधा भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनको माला व साफा पहनाकर शुभकामनाएं दी तथा उनके स्वस्थ रहने, दीर्घायु होने एवं समाज सेवा में काम करने की कामना की गई। इस अवसर पर एएओ कैलाश चंद सैनी, डॉ.कैलाश चंद स्वामी, घनश्याम दत्त स्वामी, अशोक कुमार सैनी तथा अन्य आगंतुक उपस्थित रहे।
3/related/default