झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने गुरुवार रात्रि चिड़ावा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धतरवाला में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क, स्वच्छता, राजस्व प्रकरणों तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल जैसे आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करना है, जिससे आमजन को राहत मिल सके। चौपाल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेश मील, चिड़ावा विकास अधिकारी मनीषा बिजारणिया, तहसीलदार रामकुमार पूनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.छोटेलाल गुर्जर, प्रशासक सुनीता धत्तरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं: अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
By -
June 12, 2026
0
Tags: