छह माह बाद भी नहीं खुला रास्ता, प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी से आमजन में रोष

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): स्थानीय प्रशासन द्वारा खुलेआम सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सरकार द्वारा रास्ता खोलो अभियान चलाया जा रहा है लेकिन निवाई शहर के भीतर तहसील प्रशासन द्वारा एक भी रास्ता नहीं खुलवाया गया है। लोगों द्वारा दशहरा मैदान से बाईपास तक जाने वाले आम रास्ते को खुलवाने के लिए स्थानीय प्रशासन एवं जिला कलेक्टर को कई बार शिकायत देने के बाद भी रास्ते को नहीं खुलवाया गया। लोगों द्वारा बताया जाता है कि जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार को कई बार शिकायत देने के बावजूद करीब छह माह बीत जाने के बाद भी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पीड़ित परिवारों एवं आमजन में भारी नाराजगी व्याप्त है। बताया जाता है कि यह रास्ता राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, जो आमजन के आने-जाने के काम आता है। रास्ते पर अवैध अतिक्रमण कर आवागमन बाधित किया गया है। मौके पर अभी रास्ता मात्र 5 फीट का कर दिया गया है जबकि रिकॉर्ड के अनुसार करीब 40 फीट चौड़ा रास्ता बताया गया है, जिसकी शिकायत लिखित रूप से जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय राजस्व अधिकारियों तक की जा चुकी है। अधिकारियों द्वारा जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन तो दिया गया, लेकिन आज तक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया। रास्ता बंद होने से क्षेत्र के लोगों को खेतों तक पहुंचने, दैनिक आवागमन तथा आवश्यक कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ितों का कहना है कि यदि शीघ्र ही प्रशासन द्वारा रास्ता नहीं खुलवाया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। लोगो ने जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर अतिक्रमण हटवाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!