बहरोड़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर 12 जून को बहरोड़ क्षेत्र में "सेवा संकल्प दिवस" के रूप में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों का नेतृत्व पीसीसी सचिव एवं कांग्रेस प्रत्याशी बहरोड़ संजय यादव करेंगे। संजय यादव ने बताया कि दिनभर चलने वाले इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग का संदेश पहुंचाना है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ग्राम दहमी स्थित माँ मंशा देवी मंदिर में हवन एवं पूजा-अर्चना से होगी। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मंदिर परिसर में पौधारोपण किया जाएगा तथा पक्षियों के लिए परिंडे लगाए जाएंगे। इसके बाद दहमी-हमजापुर गौशाला में गौ सेवा एवं गौ सवामणी का आयोजन किया जाएगा। वहीं गरीब बच्चों को शैक्षणिक सामग्री एवं घुमंतू परिवारों की बस्तियों में फल वितरण किया जाएगा। युवाओं में मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जांगिड़ छात्रावास, बहरोड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। सायंकाल पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में जरूरतमंद, बेसहारा एवं श्रमिक वर्ग के लोगों को भोजन करवाकर मानव सेवा का संदेश दिया जाएगा। संजय यादव ने कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह अलवर के विकास पुरुष हैं। वो हमेशा जनसेवा, सामाजिक न्याय और आमजन के हितों के लिए समर्पित रहते है। उनके जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाना और उनके आदर्शों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जन जन तक पहुंचाने का एक छोटा सा प्रयास है।
बहरोड़ मे मनाया जाएगा भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प दिवस
By -
June 11, 2026
0
Tags: