कोटपूतली (ईशाक खान): लोकप्रिय किसान नेता व पूर्व केन्द्रिय मंत्री स्व.राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यों का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भीम पटेल द्वारा यहां के राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल एवं ज्यूस का वितरण किया गया। साथ ही अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान डॉ.एसके अग्रवाल, डॉ.एसपी मौर्य, डॉ.संजीव मीणा, डॉ.पिस्ता मीणा, डॉ.सुमित्रा गुर्जर, डॉ.महेश कसाना, डॉ.महेश प्रधान, डॉ.अशोक यादव, डॉ.सीना मीणा सहित चिकित्सालय स्टॉफ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*जरूरतमंदों को किया खाद्य सामग्री का वितरण*
कांग्रेस नेता भीम पटेल द्वारा घुमंतू परिवारों को भोजन के पैकेट और आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई।